LSG vs RCB IPL 2025 Match: फिलहाल तय कार्यक्रम के मुताबिक खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला, लेकिन हालात पर बनी रहेगी नजर; आईपीएल CEO अरुण धूमल का बयान
बीसीसीआई ने आपात बैठक बुलाई जिसमें आईपीएल 2025 के भविष्य को लेकर चर्चा हुई. जब 9 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच को लेकर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल यह मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा, लेकिन हालात लगातार बदल रहे हैं और उन पर नजर रखी जा रही है.
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2025 में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मुकाबला उस वक्त रद्द करना पड़ा, जब जम्मू में पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन हमलों को भारतीय सुरक्षा बलों ने इंटरसेप्ट किया. यह घटना मैच के आधे पड़ाव पर सामने आई, जिसके तुरंत बाद स्टेडियम की लाइट्स बंद कर दी गईं और खिलाड़ियों व दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने आपात बैठक बुलाई जिसमें आईपीएल 2025 के भविष्य को लेकर चर्चा हुई. जब 9 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच को लेकर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल यह मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा, लेकिन हालात लगातार बदल रहे हैं और उन पर नजर रखी जा रही है.
तय कार्यक्रम के मुताबिक खेला जाएगा LSG बनाम RCB मुकाबला
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)