क्रिकेट

England vs Sri Lanka Day 4 Scorecard: श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा पहला शतक; यहां देखें स्कोरकार्ड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में 82 ओवरों में छह विकेट खोकर 291 रन बना लिए हैं.

England vs Sri Lanka Day 4 Scorecard: श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा पहला शतक; यहां देखें स्कोरकार्ड
कामिंदु मेंडिस (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st Test Day 4 Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में 82 ओवरों में छह विकेट खोकर 291 रन बना लिए हैं. श्रीलंका ने 169 रनों की बढ़त बना ली हैं. श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस ने शतक जड़ दिया हैं. कामिंदु मेंडिस 101 रन बनाकर खेल रहे हैं. यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का तीसरा और इंग्लैंड के खिलाफ पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 167 गेंदों में पूरा किया. इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. इससे पहले श्रीलंका की पहली पारी 236 रनों पर सिमट गई. वहीं, इंग्लैंड की पूरी टीम 85.3 ओवरों में 358 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 111 रनों की बेहतरीन पारी खेली. श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. असिथा फर्नांडो के अलावा प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट अपने नाम किए.

यहां देखें इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच का स्कोरकार्ड:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).