क्रिकेट

England vs Australia 1st ODI Live Toss Update: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 खेली गई. यह सीरीज में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 19 सितंबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को कप्तान नियुक्त किया है क्योंकि नियमित कप्तान जोस बटलर अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं.

England vs Australia 1st ODI Live Toss Update: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 (T20 International Series 2024) खेली गई. यह सीरीज में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 19 सितंबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम (Trent Bridge Stadium) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को कप्तान नियुक्त किया है क्योंकि नियमित कप्तान जोस बटलर अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श करते हुए नजर आएंगे. दोनों टीमों ने कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला 1971 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 156 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को 88 में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 63 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, 2 मैच टाई रहा है और 3 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकल पाया है. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).