ENG vs SA, World Cup 2023 Live Score Update: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, जोस बटलर को गेराल्ड कोएत्ज़ी ने किया आउट
भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं. इस वर्ल्ड में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें उलटफेर का शिकार हुई है. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को करारी मात दी. वहीं साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स ने हराया था. वर्ल्ड कप में अब दोनों ही टीमों की नज़र जीत हासिल करके सेमीफाइनल की रेस में बनी रहने की होगी.
भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं. इस वर्ल्ड में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें उलटफेर का शिकार हुई है. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को करारी मात दी. वहीं साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स ने हराया था. वर्ल्ड कप में अब दोनों ही टीमों की नज़र जीत हासिल करके सेमीफाइनल की रेस में बनी रहने की होगी. इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. यहां मिलने वाली हार इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल की राह नामुमकिन बना सकती है. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 399 रन बनाई. साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 109 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से रीस टॉपले ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. इंग्लैंड को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 400 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पांचवां बड़ा झटका लगा हैं. जोस बटलर 15 रन बनाकर गेराल्ड कोएत्ज़ी का शिकार हुए. इंग्लैंड की टीम का स्कोर 67/5.
COETZEE GETS BUTTLER!
South Africa are running the show at the Wankhede!https://t.co/oLbaxEnHff | #ENGvSA | #CWC23 pic.twitter.com/strvpptNXa
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

