ENG vs IND 4th Test Day 3: ओवल में जमकर चल रहा है Rohit Sharma का बल्ला, जड़ा टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक
इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन स्थित द ओवल मैदान में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 15वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ जारी इस टेस्ट श्रुंखला में यह तीसरा अर्धशतक है.
लंदन, 4 सितंबर: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन (London) स्थित द ओवल (The Oval) मैदान में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 15वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ जारी इस टेस्ट श्रुंखला में यह तीसरा अर्धशतक है. मौजूदा समय में वह 155 गेंद में छह चौके की मदद से 56 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं चेतेश्वर पुजारा 44 गेंद में सात चौके की मदद से 34 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 138 रन है.
🅵🅸🅵🆃🆈!
Hitman @ImRo45 brings up his 3rd half-century of the series! He also crosses 1k runs in international cricket in 2021.🙌🏾#TeamIndia #ENGvIND
Scorecard - https://t.co/OOZebPnBZU pic.twitter.com/uwEjdSnX7H
— BCCI (@BCCI) September 4, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2021 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

