क्रिकेट

ENG vs IND 4th Test Day 3: इंटरनेशनल क्रिकेट में Rohit Sharma का एक और बड़ा धमाका, सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से महज कुछ कदम रह गए दूर

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन को पीछे छोड़ा है. हेडेन ने 11 हजार रन 251 पारियों में हासिल की थी, जबकि शर्मा ने 246 पारियों में यह आकंडा छुआ है.

ENG vs IND 4th Test Day 3: इंटरनेशनल क्रिकेट में Rohit Sharma का एक और बड़ा धमाका, सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से महज कुछ कदम रह गए दूर
रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI)

लंदन, 4 सितंबर: भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन (Matthew Hayden) को पीछे छोड़ा है. हेडेन ने 11 हजार रन 251 पारियों में हासिल की थी, जबकि शर्मा ने 246 पारियों में यह आकंडा छुआ है. इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे कम पारियों में 11,000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम दर्ज है. उन्होंने 241 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2021 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).