क्रिकेट

Emotional Afghanistan Players in Tears: सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी हुए भावुक, जीत की खुशी में आंखों से निकले आंसू, देखें तस्वीरें

मंगलवार, 25 जून को बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भावुक हो गए. सभी खिलाडियों के आँखों से आंसू आने लगे.

Emotional Afghanistan Players in Tears: सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी हुए भावुक, जीत की खुशी में आंखों से निकले आंसू, देखें तस्वीरें
Emotional Afghanistan Players in Tears (Photo Credit: X)

Emotional Afghanistan Players in Tears: मंगलवार, 25 जून को बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भावुक हो गए. सभी खिलाडियों के आँखों से आंसू आने लगे. बता दें की बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में 115/5 रन बनाए. जवाब जवाब में बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 105 रनों पर सिमट गई. नवीन-उल-हक ने अफगानिस्तान के लिए जीत का क्षण तब लाया जब उन्होंने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को एलबीडब्ल्यू (LBW) कर दिया. मुस्तफिजुर ने डीआरएस का विकल्प चुना, लेकिन यह उनके पक्ष में नहीं गया. जैसे ही अफगानिस्तान की जीत की पुष्टि हुई, खिलाड़ी अपने पैरों पर खड़े हो गए और पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद आंसू बहाते देखे गए. घुटने की चोट के बाद पवेलियन में रहे रहमानुल्लाह गुरबाज भी भावुक होकर रोने लगे.

अफगानिस्तान के खिलाड़ी रो पड़े:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).