क्रिकेट

‘Ye Paani Pilaata Hai’ RCB बनाम PBKS मैच में मुशीर खान की ओर इशारा कर विराट कोहली ने कह दिया इतनी बड़ी बात? जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई के युवा बल्लेबाज मुस्शीर खान ने पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए IPL 2025 के क्वालिफायर 1 मुकाबले में मुल्लांपुर स्टेडियम में डेब्यू किया. पंजाब की टीम गहरे संकट में थी और लगातार विकेट गिरने के चलते उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुस्शीर को मैदान पर भेजना पड़ा. तभी स्लिप में खड़े विराट कोहली मुस्कुराते नजर आए और अपने साथियों की ओर पानी पीने का इशारा किया.

‘Ye Paani Pilaata Hai’ RCB बनाम PBKS मैच में मुशीर खान की ओर इशारा कर विराट कोहली ने कह दिया इतनी बड़ी बात? जानें क्या है पूरा मामला

RCB vs PBKS IPL 2025: मुंबई के युवा बल्लेबाज मुस्शीर खान ने पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए IPL 2025 के क्वालिफायर 1 मुकाबले में मुल्लांपुर स्टेडियम में डेब्यू किया. पंजाब की टीम गहरे संकट में थी और लगातार विकेट गिरने के चलते उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुस्शीर को मैदान पर भेजना पड़ा. तभी स्लिप में खड़े विराट कोहली मुस्कुराते नजर आए और अपने साथियों की ओर पानी पीने का इशारा किया. इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ फैंस ने दावा किया कि विराट ने मुस्शीर की खिल्ली उड़ाते हुए उन्हें ‘वॉटर बॉय’ कहा, जबकि कई अन्य लोगों का मानना है कि कोहली सिर्फ यह इशारा कर रहे थे कि कुछ देर पहले तक मुस्शीर ड्रिंक्स सर्व कर रहे थे और अब बैटिंग करने आ गए हैं. हालांकि वीडियो में ऐसा कुछ स्पष्ट नहीं है कि कोहली ने कोई तंज कसा हो। यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

मुशीर खान की ओर इशारा कर विराट कोहली ने कह दिया इतनी बड़ी बात?

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).