क्रिकेट

Dhoni-Trump Plays Golf Video: अमेरिका में भी धोनी का जलवा, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ खेला गोल्फ, देखें वीडियो

जैसा कि हम सब एमएस धोनी के कई प्रशंसक जानते हैं की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इस समय अमेरिका में हैं और क्रिकेट से दूर अपने समय का आनंद ले रहे हैं. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 के समापन के बाद से, धोनी को खेल से दूर अपने समय का आनंद लेते देखा गया है.

Dhoni-Trump Plays Golf Video: अमेरिका में भी धोनी का जलवा, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ खेला गोल्फ, देखें वीडियो
Dhoni Plays Gold With Trump (Photo Credit: Twitter)

Dhoni Plays Gold With Trump: जैसा कि हम सब एमएस धोनी के कई प्रशंसक जानते हैं की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इस समय अमेरिका में हैं और क्रिकेट से दूर अपने समय का आनंद ले रहे हैं. आईपीएल (IPL 2023) के समापन के बाद से, धोनी को खेल से दूर अपने समय का आनंद लेते देखा गया है. कभी उन्हें अक्सर रांची की सड़कों पर या तो कभी फ्लाइट में देखा गया. अब जब माही अमेरिका में हैं तो वहां से कई तस्वीरें उनकी सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. इस दौरान एमएस धोनी को यूएसए के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ खेलते देखा गया गया. जिसकी तस्वीर जो पूरे सोशल मीडिया पर घूम रही है, उसमें पूर्व भारतीय कप्तान गोल्फ खेल में ट्रम्प के साथ खड़े थे.उन्हें ट्रम्प ने गोल्फ गेम के लिए आमंत्रित किया था. नीचे तस्वीरें देख सकतें हैं.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).