क्रिकेट

DC-W vs MI-W 12th Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, कप्तान मेग लैनिंग और जेमिमाह रोड्रिग्स ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी

महिला प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने एक मैच अपने नाम किया.

DC-W vs MI-W 12th Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, कप्तान मेग लैनिंग और जेमिमाह रोड्रिग्स ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी
मेग लैनिंग और जेमिमाह रोड्रिग्स (Photo Credits: Twitter)

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, 12th Match: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने एक मैच अपने नाम किया. इस बीच मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 192 रन बनाई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा नाबाद रन बनाई. मुंबई इंडियंस की ओर से सैका इशाक, शबनीम इस्माइल, हेले मैथ्यूज और पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके. मुंबई इंडियंस को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 193 रन बनाने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).