क्रिकेट

DC-W vs GG-W 20th Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा दूसरा झटका, एलिस कैप्सी लौटी पवेलियन

महिला प्रीमियर लीग के इस दूसरे सीजन में रोजाना रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं. अब लीग का एक ही मैच बाकी हैं. आज इस सीजन का 20वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इसके बाद एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा.

DC-W vs GG-W 20th Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा दूसरा झटका, एलिस कैप्सी लौटी पवेलियन
गुजरात जायंट्स (Photo Credits: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग के इस दूसरे सीजन में रोजाना रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं. अब लीग का एक ही मैच बाकी हैं. आज इस सीजन का 20वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इसके बाद एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. इस बीच गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाई. गुजरात जायंट्स की तरफ से भारती फुलमाली ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखा पांडे, मारिज़ैन कप्प और मिन्नू मणि ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम की. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 127 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. एलिस कैप्सी 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम का स्कोर 31/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).