क्रिकेट

DC-W Beat MI-W 12th Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम

इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 192 रन बनाई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा नाबाद रन बनाई.

DC-W Beat MI-W 12th Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, 12th Match: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 192 रन बनाई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 69 रन बनाई. मुंबई इंडियंस की ओर से सैका इशाक, शबनीम इस्माइल, हेले मैथ्यूज और पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 163 रन ही बना सकीं. मुंबई इंडियंस की तरफ से अमनजोत कौर ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेस जोनासेन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).