DC vs KKR, IPL 2023 Match 28 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को को हराकर चखा जीत का स्वाद, डेविड वार्नर ने खेली कप्तानी पारी
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 127 रन बनाकर सिमट गई. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 28वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चार विकेट से हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज की हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 127 रन बनाकर सिमट गई. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव, एरिक नार्जे, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल राय और नितीश राणा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट हासिल किए.
Match 28. Delhi Capitals Won by 4 Wicket(s) https://t.co/CYENNIiaQp #TATAIPL #DCvKKR #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 12:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

