DC Beat GT, IPL 2024 32nd Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, सुमित कुमार ने लगाई विजयी चौका
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 17.3 ओवर में महज 89 रन बनाकर सिमट गई. गुजरात टाइटंस की तरफ से राशिद खान ने सबसे 31 रन बनाए.
DC Beat GT, IPL 2024 32nd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 32वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सीजन में तीसरी जीत दर्ज की हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 17.3 ओवर में महज 89 रन बनाकर सिमट गई. गुजरात टाइटंस की तरफ से राशिद खान ने सबसे 31 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज 8.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की ओर से संदीप वारियर ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.
Match 32. Delhi Capitals Won by 6 Wicket(s) https://t.co/SxAzZl3Jf6 #TATAIPL #IPL2024 #GTvDC
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2024
Delhi Capitals (92/4 in 8.5 overs) beat Gujarat Titans (89) by 6 wickets in an IPL 2024 game#GTvDC #IPL2024 #GTvsDC
Live Scorecard - https://t.co/3HfpJMOFWP
Live Updates - https://t.co/4T48zKxRjs pic.twitter.com/n1IZpPPqwj
— CricketNDTV (@CricketNDTV) April 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

