क्रिकेट

Datta Gaekwad Passed Away: भारत के सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ का 95 वर्ष की उम्र में निधन, BCCI ने गहरा शोक किया व्यक्त

भारत के सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ का आज 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. दत्ता गायकवाड़ सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. दत्ताजीराव कृष्णराव गायकवाड़ का 27 अक्टूबर 1928 में हुआ था.

Datta Gaekwad Passed Away: भारत के सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ का 95 वर्ष की उम्र में निधन, BCCI ने गहरा शोक किया व्यक्त
Datta Gaekwad (Photo Credit: BCCI)

Datta Gaekwad Passed Away: भारत के सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ का आज 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. दत्ता गायकवाड़ सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. दत्ताजीराव कृष्णराव गायकवाड़ का 27 अक्टूबर 1928 में हुआ था. जिन्हें दत्ता गायकवाड़ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने भारत के लिए 11 टेस्ट खेले और 1959 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम का नेतृत्व किया. उनकी कप्तानी में, बड़ौदा ने 1957-58 सीज़न में फाइनल में सर्विसेज को हराकर रणजी ट्रॉफी भी जीती.

मई 2016 से, वह भारत के सबसे उम्रदराज़ जीवित टेस्ट क्रिकेटर रहे हैं. इस बीच बीसीसीआई ने भारत के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही बीसीसीआई ने गायकवाड़ के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).