क्रिकेट

CSK vs SRH, IPL 2023 Match 29 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद को पहले विकेट की तलाश

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 29वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर काबिज़ है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नौवें स्थान पर है.

CSK vs SRH, IPL 2023 Match 29 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद को पहले विकेट की तलाश
डेवोन कॉनवे (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 29वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर काबिज़ है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नौवें स्थान पर है. ऐसे में यह दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगी. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 134 रन बनाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. चेन्नई सुपर किंग्स को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 135 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने आतिशी पारी खेलते हुए 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का स्कोर 86/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).