CSK vs SRH, IPL 2023 Match 29 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से रौंदा, रविंद्र जडेजा के बाद डेवोन कॉनवे ने बल्ले से मचाया कोहराम
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 134 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 29वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 134 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मयंक मारकंडे ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.
Match 29. Chennai Super Kings Won by 7 Wicket(s) https://t.co/0NT6FhLKg8 #TATAIPL #CSKvSRH #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

