क्रिकेट

CSK vs RR, IPL 2023 Live Streaming: थोड़ी देर होगा टॉस, जानें कब, कहां और कैसे देखें चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला

आज आईपीएल में खेले जाने वाले मुकाबले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर होगी. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, शाम 7 बजे टॉस होगा. अगर राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीतने में कामयाब हो जाती है तो वह प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लेगी.

CSK vs RR, IPL 2023 Live Streaming: थोड़ी देर होगा टॉस, जानें कब, कहां और कैसे देखें चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला
सीएसके और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

आज आईपीएल में खेले जाने वाले मुकाबले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर होगी. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, शाम 7 बजे टॉस होगा. अगर राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीतने में कामयाब हो जाती है तो वह प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लेगी. वहीं धोनी की टीम के पास भी जीत हासिल करके प्वाइंट्स टेबल में टॉप टू में पहुंचने का अच्छा मौका है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं. यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे. चेन्नई के चेपक मैदान में खेले जाने वाले सीएसके और राजस्थान मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं. जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है. जिसका विभिन्न कैमरा एंगल व तमाम भाषाओं के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).