क्रिकेट

CSK vs PBKS, IPL 2023 Match 41 Live Score Update: पंजाब किंग्स की टीम का तीसरा विकेट गिरा, अथर्व तायडे 13 रन बनाकर आउट

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 41वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले को जीतकर सीएसके की टीम एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी. वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बनाए रखना चाहेगी.

CSK vs PBKS, IPL 2023 Match 41 Live Score Update: पंजाब किंग्स की टीम का तीसरा विकेट गिरा, अथर्व तायडे 13 रन बनाकर आउट
सीएसके (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 41वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले को जीतकर सीएसके की टीम एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी. वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बनाए रखना चाहेगी. हालांकि दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार चुकी हैं. दोनों ही टीमें बढ़िया लय में नजर आ रही है. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 200 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रनों की आतिशी पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से सैम करन, सिकंदर रजा, राहुल चहर और अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 201 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. अथर्व तायडे 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. पंजाब किंग्स की टीम का स्कोर 94/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2023 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).