क्रिकेट

CSK vs PBKS IPL 2023 Match 41 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से रौंदा, सिकंदर रजा ने दिलाई शानदार जीत

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 200 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रनों की आतिशी पारी खेली.

CSK vs PBKS IPL 2023 Match 41 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से रौंदा, सिकंदर रजा ने दिलाई शानदार जीत
पंजाब किंग्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 41वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 200 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रनों की आतिशी पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से सैम करन, सिकंदर रजा, राहुल चहर और अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पंजाब की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2023 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).