क्रिकेट

CSK vs MI, IPL 2023 Match 49 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया, सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और शिवम दुबे ने खेली मैच विनिंग पारी

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाज करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 139 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से नेहल वढेरा ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

CSK vs MI, IPL 2023 Match 49 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया, सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और शिवम दुबे ने खेली मैच विनिंग पारी
डेवोन कॉनवे (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 49वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाज करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 139 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से नेहल वढेरा ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 17.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).