क्रिकेट

CSK vs KKR, IPL 2023 Match 61 Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का तीसरा विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय 12 रन बनाकर आउट

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 60वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आईपीएल में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें 27 बार आपस में भीड़ चुकी हैं.

CSK vs KKR, IPL 2023 Match 61 Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का तीसरा विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय 12 रन बनाकर आउट
सीएसके (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 60वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आईपीएल में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें 27 बार आपस में भीड़ चुकी हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने महज 9 जीत अपने नाम की हैं. वहीं दोनों के बीच आज का मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां दोनों टीमें 9 बार भिड़ चुकी हैं, इसमें सीएसके ने 7 और केकेआर सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 144 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दूबे ने सबसे ज्यादा नाबाद 48 रन बनाए. इस मुकाबले को जीतने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 20 ओवर में 145 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का स्कोर 33/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).