CSK vs GT, IPL 2024 7th Match Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 207 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने खेली आतिशी पारी
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन सातवां मुकाबला आज मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस दौरान दो नए कप्तान शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ की नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा होगी.
IPL 2024, CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन सातवां मुकाबला आज मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस दौरान दो नए कप्तान शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ की नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा होगी. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 5 बार भिड़ंत हुई है. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. वहीं, सीएसके के खाते में 2 जीत आई हैं. इस बीच गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 206 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली. गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. गुजरात टाइटंस की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 207 रन बनाने हैं.
Chennai Super Kings have smashed a big total against Gujarat Titans.
Will it be enough? #CSKvGT #IPL2024 pic.twitter.com/oNsMDDJX3R
— Wisden India (@WisdenIndia) March 26, 2024
Innings Break!
Chennai Super Kings post an imposing total of 206/6 💛
Are we in for a high scoring thriller? Gujarat Titans' chase coming up 🔜
Scorecard ▶️ https://t.co/9KKISx5poZ#TATAIPL | #CSKvGT pic.twitter.com/HZitQncv0o
— IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

