CSK vs DC, IPL 2023 Match 55 Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ाई, मतीशा पथिराना ने मनीष पांडे को बनाया अपना शिकार
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 55वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैच खेल चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैच खेले हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 55वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैच खेल चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैच खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स 6 मुकाबलों में जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स केवल 4 जीत जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर मौजूद है. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 168 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चौथा बड़ा झटका लगा हैं. मनीष पांडे 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम का स्कोर 84/4.
Match 55. WICKET! 12.6: Manish Pandey 27(29) lbw Matheesha Pathirana, Delhi Capitals 84/4 https://t.co/soUtpXQjCX #TATAIPL #CSKvDC #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

