CSK vs DC, IPL 2023 Match 55 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से दी शिकस्त, मतीशा पथिराना और दीपक चहर ने गेंदबाजी में मचाया कोहराम
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 55वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हरा दिया हैं. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ओवर में आठ विकेट खोकर महज 140 रन ही बना सकीं. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से रिले रोसौव 35 ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मतीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए हैं.
Match 55. Chennai Super Kings Won by 27 Run(s) https://t.co/soUtpXQjCX #TATAIPL #CSKvDC #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

