CSK New Captain: आईपीएल 2024 में एमएस धोनी की जगह सीएसके की कमान संभालेंगे रुतुराज गायकवाड़, मिली बड़ी हिंट
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज कल यानी 22 मार्च से होने वाला हैं. पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा. सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज कल यानी 22 मार्च से होने वाला हैं. पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा. सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है. वहीं आरसीबी की टीम अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में आईपीएल की ही चर्चा है. इस बीच मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना कप्तान बदल दिया हैं. अब एमएस धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते नजर आएंगे. आईपीएल फोटो शूट के दौरान सभी कप्तान मौजूद थे. वहीं, सीएसके का प्रतिनिधित्व करने वाले एमएस धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ फोटोशूट के दौरान नजर आए. आईपीएल शुरू होने से पहले ये एक बड़ी हिंट मिली हैं.
🚨Breaking News 🚨
Ruturaj Gaikwad to lead Chennai Super Kings in IPL 2024
MS Dhoni is not Chennai Super Kings Captain anymore
📷: IPL#MSDhoni #CSK #IPL2024 #TATAIPL2024 #RuturajGaikwad pic.twitter.com/fZgKuzzazG
— SportsTiger (@The_SportsTiger) March 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

