CSK Beat MI, IPL 2024 29th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया, रोहित शर्मा ने शतक पर फिरा पानी; मथीशा पथिराना ने चटकाए 4 विकेट
इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 69 रनों की तूफानी पारी खेली.
CSK Beat MI, IPL 2024 29th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 69 रनों की तूफानी पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 186 रन ही बना सकीं. मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 105 रनों की उम्दा पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.
Match 29. Chennai Super Kings Won by 20 Run(s) https://t.co/2wfiVhdNSY #TATAIPL #IPL2024 #MIvCSK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2024 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

