क्रिकेट

Big Bash League 2022-23: मेलबर्न रेनेगेड्स के धाकड़ बल्लेबाज एरॉन फिंच का बाउंसर से हुआ बुरा हाल, गेंद लगते ही बल्ला फेंका दूर

ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले विस्फोटक बल्लेबाज एरॉन फिंच चोटिल हो गए. एरॉन फिंच को यह चोट बिश बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच में लगी. फिंच मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल रहे हैं. इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे.

Big Bash League 2022-23: मेलबर्न रेनेगेड्स के धाकड़ बल्लेबाज एरॉन फिंच का बाउंसर से हुआ बुरा हाल, गेंद लगते ही बल्ला फेंका दूर
एरॉन फिंच (Photo Credits: BBL/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच चोटिल हो गए. एरॉन फिंच को यह चोट बिश बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच में लगी. फिंच मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल रहे हैं. इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे. 150 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मेलबर्न टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पहले ओवर की चौथी गेंद पर मार्टिन गप्टिल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

इसके बाद मेलबर्न रेनेगेड्स की पारी संभालने की जिम्मेदारी तीसरे नंबर पर एरॉन फिंच मैदान पर आए. इसके बाद तीसरे ओवर में सिडनी के पेसर बेन ड्वारशुइस ने एक तेज रफ्तार बाउंसर फेंकी. इस गेंद में एक्स्ट्रा उछाल था, जो फिंच के सीधे उंगली पर जा लगी. गेंद लगते ही फिंच दर्द से तड़प उठे और उनका बुरा हाल हो गया और वो अपनी उंगली पकड़कर बैठ गए. चोट लगते ही फिंच ने बल्ला एक किनारे फेंक दिया. कुछ देर दर्द से कराहने के बाद उन्होंने खुद को संभाला और दोबारा बल्लेबाजी शुरू की.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).