क्रिकेट

Bangladesh Women vs Ireland Women, 2nd T20I Match Live Playing XI Update: दूसरे टी20 मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं बांग्लादेश और आयरलैंड, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी सात दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने बांग्लादेश को 12 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही आयरलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.

Bangladesh Women vs Ireland Women, 2nd T20I Match Live Playing XI Update: दूसरे टी20 मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं बांग्लादेश और आयरलैंड, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
बांग्लादेश महिला बनाम आयरलैंड महिला (Photo Credits: Twitter)

Bangladesh Women's National Cricket Team vs Ireland Women's National Cricket Team, 2nd T20I Match: बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी सात दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड (Ireland) की टीम ने बांग्लादेश (Bangladesh) को 12 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही आयरलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) कर रहीं हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान गैबी लुईस (Gaby Lewis) के हाथों में हैं. इस बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, सोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, ताज नेहर, शोर्ना अख्तर, जन्नतुल फर्दुस, नाहिदा अख्तर, जहांआरा आलम, फाहिमा खातून, संजीदा अख्तर मेघला.

आयरलैंड: एमी हंटर (विकेटकीपर), गैबी लुईस (कप्तान), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, लीह पॉल, लौरा डेलनी, सारा फोर्ब्स, रेबेका स्टोकेल, अर्लीन केली, अलाना डाल्ज़ेल, फ्रेया सार्जेंट, एमी मैगुइरे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).