BAN vs AUS 4th T20 2021: चौथे T20 मुकाबले में Dan Christian की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से बांग्लादेश को हराया
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच मैचों की T20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ने मेजबान टीम को तीन विकेट से शिकस्त देते हुए इस सीरीज में अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है.
ढाका, 8 अगस्त: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच मैचों की T20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Sher-e-Bangla National Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेजबान टीम को तीन विकेट से शिकस्त देते हुए इस सीरीज में अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है. बांग्लादेश ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने इस लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर 19 ओवर में प्राप्त कर लिया. टीम के लिए डेनियल क्रिश्चियन (Dan Christian) ने 15 गेंद में पांच छक्के एवं एक चौका की मदद से 39 रन की सर्वाधिक पारी खेली.
ICYMI Australia registered their first win of the T20I series after holding Bangladesh to 104 in Dhaka 👇https://t.co/yFU2J4W4qu
— ICC (@ICC) August 8, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

