BAN Beat NED, 27th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 25 रनों से हराया, सुपर-8 में बनाई जगह
इससे पहले नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से दिग्गज आलराउंडर शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
BAN Beat NED, 27th Match: बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 27वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट विंसेंट के अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 25 रन से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इससे पहले नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से दिग्गज आलराउंडर शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की धमाकेदार पारी खेली. नीदरलैंड की ओर से आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 134 रन ही बना सकीं. नीदरलैंड की तरफ से साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से रिशद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.
👉रिशाद और शाकिब के प्रदर्शनों की बदौलत बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को हरा दिया है
👉 बांग्लादेश सुपर 8 की दहलीज़ पर पहुंच गई है लेकिन नीदरलैंड्स भी अभी दौड़ से बाहर नहीं हुई है
लाइव कवरेज : https://t.co/TP364MTUZ0#BANvNED #T20WC2024 pic.twitter.com/bUiwX8XZGl
— ESPNcricinfo हिंदी (@CricinfoHindi) June 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

