BAN Beat IND Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 6 रनों से हराया, टॉपआर्डर के बल्लेबाजों ने किया निराशाजनक प्रदर्शन
बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं, टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब टीम इंडिया का फाइनल में श्रीलंका से रविवार को मुकाबला होगा. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 265 रन बनाई.
एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टीम इंडिया को 6 रनों से हरा दिया हैं. हालांकि, बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं, टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब टीम इंडिया का फाइनल में श्रीलंका से रविवार को मुकाबला होगा. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 265 रन बनाई. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 49.5 ओवर में महज 259 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
ASIA CUP 2023. Bangladesh Won by 6 Run(s) https://t.co/OHhiRDZM6W #INDvBAN
— BCCI (@BCCI) September 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

