क्रिकेट

AUS Beat SA Semi Final Score Update: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से रौंदा, 19 नवंबर को फाइनल में टीम इंडिया से होगी भिड़ंत

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 49.4 ओवरों में महज 212 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 101 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

AUS Beat SA Semi Final Score Update: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से रौंदा, 19 नवंबर को फाइनल में टीम इंडिया से होगी भिड़ंत
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साउथ अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 49.4 ओवरों में महज 212 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 101 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 47.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज़ शम्सी और गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. बता दें कि 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).