क्रिकेट

AUS Beat ENG, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रनों से दी करारी शिकस्त, एडम जम्पा ने की घातक गेंदबाजी

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोट बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवरों में 286 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 71 रनों की उम्दा पारी खेली.

AUS Beat ENG, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रनों से दी करारी शिकस्त, एडम जम्पा ने की घातक गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 36वां मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 33 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंच गई हैं. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोट बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवरों में 286 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 71 रनों की उम्दा पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 48.2 ओवर में महज 253 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2023 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).