क्रिकेट

Ashes 2023, ENG vs AUS 2nd Test Day 4 Live Score Update: बाएं हाथ से जो रूट ने पकड़ा अद्भुत कैच, ट्रैविस हैड के उड़े होश, देखें वीडियो

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Ashes 2023, ENG vs AUS 2nd Test Day 4 Live Score Update: बाएं हाथ से जो रूट ने पकड़ा अद्भुत कैच, ट्रैविस हैड के उड़े होश, देखें वीडियो
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चौथे दिन का खेल जारी हैं. इस बीच इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट के द्वारा की गई शानदार फील्डिंग से फैंस भी दंग रह गए. लॉर्ड्स पर खेले जा रहे मुकाबले में रूट ने ट्रैविस हैड को इस तरह आउट किया कि क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली. ये नजारा 68वें ओवर में देखने को मिला. स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस ओवर की तीसरी गेंद फेंकी तो 7 रन बनाकर खेल रहे ट्रैविस हैड ने इस शॉर्ट बॉल को पैरों पर उछलकर लेग साइड में दबाने का प्रयास किया, लेकिन बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए शॉर्ट लेग की तरफ उड़ गई. शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर जो रूट ने फ़ौरन छलांग लगाई और बाएं हाथ से बेहतरीन कैच लपककर ट्रैविस हैड को आउट कर दिया. जो रूट का ये कैच इतना शानदार था कि खुद ट्रैविस हैड भी दंग रह गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).