क्रिकेट

Alex Hales Retires From International Cricket: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के फैसले ने सबको चौंकाया, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Alex Hales Has Announced His Retirement: इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया है. 34 साल की उम्र में एलेक्स हेल्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का इंटरनेशनल कैरियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है. लेकिन एलेक्स हेल्स पिछले एक साल से टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम का अहम हिस्सा बने हुए थे.

Alex Hales Retires From International Cricket: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के फैसले ने सबको चौंकाया, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
एलेक्स हेल्स (Photo Credits: Twitter)

Alex Hales Has Announced His Retirement: इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया है. 34 साल की उम्र में एलेक्स हेल्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का इंटरनेशनल कैरियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है. लेकिन एलेक्स हेल्स पिछले एक साल से टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम का अहम हिस्सा बने हुए थे. एलेक्स हेल्स ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2022 में टीम इंडिया के खिलाफ खेला था. एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड टीम की ओर से 11 टेस्ट, 70 वनडे और 75 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे. टेस्ट क्रिकेट में एलेक्स हेल्स ने 27.29 की औसत से 573 रन बनाए थे. इस दौरान एलेक्स हेल्स के बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकलें. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 37.80 की औसत से 2,419 रन बनाए थे. एलेक्स हेल्स ने 6 शतक और 14 अर्धशतक जमाए. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 30.96 की औसत से 2,074 रन बनाए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).