क्रिकेट

Agni Chopra Century Record: मशहूर प्रोड्यूसर के बेटे ने रणजी में बना दिया रिकॉर्ड, लगातार 4 मैच में जड़ें शतक

25 साल के अग्नि देव चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी में अपने करियर के पहले 4 फर्स्ट क्लास मैच में शतक जमाकर इतिहास रच दिया है. अग्नि चोपड़ा रणजी ट्रॉफी में मिजोरम की ओर से खेलते हैं. अग्नि चोपड़ा भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम अब अपने करियर के पहले चार प्रथम श्रेणी मैचों में शतक लगाने का रिकॉर्ड है.

Agni Chopra Century Record: मशहूर प्रोड्यूसर के बेटे ने रणजी में बना दिया रिकॉर्ड, लगातार 4 मैच में जड़ें शतक
Agni Chopra (Photo Credit: X)

25 साल के अग्नि देव चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी में अपने करियर के पहले 4 फर्स्ट क्लास मैच में शतक जमाकर इतिहास रच दिया है. अग्नि चोपड़ा रणजी ट्रॉफी में मिजोरम की ओर से खेलते हैं. अग्नि चोपड़ा भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम अब अपने करियर के पहले चार प्रथम श्रेणी मैचों में शतक लगाने का रिकॉर्ड है. इसी साल अग्नि चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. अपने पहले मैच में अग्नि देव चोपड़ा ने सिक्किम के खिलाफ 166 और 92 रन की पारी खेली थी. वहीं, नागालैंड के खिलाफ 166 और 15 रन जड़ें थे. इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में अग्नि चोपड़ा ने 114 और 10 रन की पारी खेली थी. वहीं, मेघालय के खिलाफ अग्नि चोपड़ा ने पहली पारी में 105 रन और दूसरी पारी में 101 रन बनाकर कोहराम मचा दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).