Harmanpreet Kaur Prayers At Siddhivinayak: ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में जीत के बाद हरमनप्रीत कौर ने सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में की पूजा- अर्चना, देखें Photo
26 दिसंबर(मंगलवार) को भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुंबई के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की. रविवार को हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.
Harmanpreet Kaur Prayers At Siddhivinayak: 26 दिसंबर(मंगलवार) को भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुंबई के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की. रविवार को हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. उनके नेतृत्व में भारत ने इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट भी जीता था. आने वाले दिनों में वह वनडे और टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उनकी डिप्टी होंगी. टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है.
ट्वीट देखें:
India women's cricket team captain Harmanpreet Kaur offered prayers at Shree Siddhivinayak Ganapati temple in Mumbai today pic.twitter.com/j1jNSMMn7n
— ANI (@ANI) December 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

