DC vs LSG मैच के बाद केएल राहुल को लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका के साथ बातचीत करते देखा गया, तस्वीर हुई वायरल
मंगलवार, 14 मई को आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के साथ बातचीत करते हुए देखा गया. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
मंगलवार, 14 मई को आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के साथ बातचीत करते हुए देखा गया. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बता दें की एलएसजी कप्तान केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्ले से फ्लॉप रहे. राहुल केवल पांच रन बनाकर आउट हुए. वहीं दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार से लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को गहरा झटका भी लगा है. इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकशान पर 208 रन बनाए. जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की 189 रन ही बन सकी. इस बीच मैच के बाद, गोयनका और राहुल को मैदान पर एक-दूसरे से बात करते देखा गया और इस बार, चैट एनिमेटेड नहीं थी, जैसा कि पहले एलएसजी की सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार के बाद हुई थी.
देखें ट्वीट:
If KL Rahul leaves LSG after this season, both GT and RCB stand out as the top choices for him.#DCvsLSG pic.twitter.com/zV4TV270Ki
— Biju VB (@Biju_Vaisyathil) May 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

