क्रिकेट

AFG Beat NED, World Cup 2023, Live Score Update: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से हराया, रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी ने खेली शानदार पारी

इससे पहले नीदरलैंड्स के कप्तान साइब्रैंड एंजलब्रेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के लिए पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की पूरी टीम 46.3 ओवर में महज 179 रन बनाकर सिमट गई. नीदरलैंड्स की तरफ से कप्तान साइब्रैंड एंजलब्रेट ने सबसे ज्यादा 58 रनों की शानदार पारी खेली.

AFG Beat NED, World Cup 2023, Live Score Update: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से हराया, रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी ने खेली शानदार पारी
रहमत शाह (Photo Credits: Twitter)

नीदरलैंड्स और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को सात विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले नीदरलैंड्स के कप्तान साइब्रैंड एंजलब्रेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के लिए पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की पूरी टीम 46.3 ओवर में महज 179 रन बनाकर सिमट गई. नीदरलैंड्स की तरफ से कप्तान साइब्रैंड एंजलब्रेट ने सबसे ज्यादा 58 रनों की शानदार पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 31.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. अफगानिस्तान की तरफ से हशमतुल्लाह शाहिदी ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रनों की शानदार पारी खेली. नीदरलैंड्स की ओर से साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक और रूलोफ़ वान डेर मेरवे ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).