क्रिकेट

AFG Beat ENG, ICC World Cup 2023 Live Score Update: वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से रौंदा; मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी ने की शानदार गेंदबाजी

इससे पहले इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. अफगानिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवरों में 284 रन बनाकर सिमट गई. अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने सबसे ज्यादा ताबड़तोड़ 80 रन बनाए.

AFG Beat ENG, ICC World Cup 2023 Live Score Update: वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से रौंदा; मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी ने की शानदार गेंदबाजी
अफगानिस्तान ( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 13वां मैच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर किया हैं. इससे पहले इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. अफगानिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवरों में 284 रन बनाकर सिमट गई. अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने सबसे ज्यादा ताबड़तोड़ 80 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 40.3 ओवर में महज 215 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2023 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).