Asian Para Games 2023: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक 73 पदक जीतने पर पीएम मोदी ने पैरा एथलीटों का किया अभिनंदन, देखें ट्वीट
एशियन पैरा गेम्स 2023 में 73 पदक जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है. इसके साथ, भारत ने पैरा एशियाड में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ पदक को पीछे छोड़ दिया है, जो 72 था, जो 2018 में हासिल किया गया था.
Asian Para Games 2023: एशियन पैरा गेम्स 2023 में 73 पदक जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है. इसके साथ, भारत ने पैरा एशियाड में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ पदक को पीछे छोड़ दिया है, जो 72 था, जो 2018 में हासिल किया गया था. इस बीच भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2023 में 73 पदक जीतने पर पैरा एथलीटों को दी बधाई. पीएम ने एक्स पर लिखा,"एशियाई पैरा खेलों में एक स्मारकीय उपलब्धि, जिसमें भारत ने अभूतपूर्व 73 पदक जीते और अभी भी मजबूत स्थिति में है, जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों से 72 पदकों के हमारे पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया. यह महत्वपूर्ण अवसर हमारे एथलीटों के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है".
पीएम ने आगे लिखा,"हमारे असाधारण पैरा-एथलीटों के लिए जोरदार अभिनंदन, जिन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है, जिससे हर भारतीय का दिल बेहद खुशी से भर गया है. उनकी प्रतिबद्धता, दृढ़ता और उत्कृष्टता प्राप्त करने की अटूट इच्छा वास्तव में प्रेरणादायक है. आशा है कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि एक मार्गदर्शक के रूप में काम करेगी और भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देगी".
देखें ट्वीट:
A monumental achievement at the Asian Para Games, with India bagging an unprecedented 73 medals and still going strong, breaking our previous record of 72 medals from Jakarta 2018 Asian Para Games!
This momentous occasion embodies the unyielding determination of our athletes.… pic.twitter.com/wfpm2jDSdE
— Narendra Modi (@narendramodi) October 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

