वायरल

मछली पकड़ने वाले इस शख्स के अंदाज को देख चकरा जाएगा आपका दिमाग, देखें Viral Video

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नदी ऐसे अंदाज में मछली पकड़ रहा है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं.

मछली पकड़ने वाले इस शख्स के अंदाज को देख चकरा जाएगा आपका दिमाग, देखें Viral Video
मछली पकड़ने का अनोखा अंदाज (Photo Credits: Instagram)

Fishing Viral Video: मछुआरे अक्सर समंदर या नदी में मछली पकड़ने (Fishing) के लिए जाल बिछाते हैं या फिर कांटों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स नदी ऐसे अंदाज में मछली (Fish) पकड़ रहा है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गहरे पानी में उतरकर हाथों से मछली पकड़ता है, उसी दौरान एक शख्स अचानक पानी के अंदर से गोता लगाकर ऊपर आता है, जिसके मुंह में एक मछली फंसी दिखाई दे रही है. मुंह से मछली पकड़ने के शख्स के इस अंदाज को देखकर लोगों की हंसी थमने का नाम नहीं ले रही है. वीडियो को देख लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं कि शख्स मछली पकड़ रहा है या उसे किस कर रहा है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bapakkau (@shitpostbapakkau)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).