अद्भुत! क्या अपने पहले कभी देखे हैं इतने खूबसूरत पक्षी, Viral Video देख आप भी कहेंगे कि प्रकृति ने खुद किया है इनका श्रृंगार
दो पक्षियों का एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिनकी सुंदरता देखते ही बन रही है. इन पक्षियों को देखने के बाद यकीनन आप भी कहेंगे कि ईश्वर ने इन्हें बड़ी ही फुर्सत से बनाया और इनका प्राकृतिक श्रृंगार किया है.
Viral Video: आपने अब तक विभिन्न प्रकार के पक्षियों (Birds) को देखा होगा, जिनकी सुंदरता पर आप अपना दिल भी हारे होंगे. तमाम तरह के पक्षियों को देखकर ऐसा ही लगता है कि प्रकृति की लीला सच में काफी अद्भुत है. इस बीच दो पक्षियों का एक मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिनकी सुंदरता देखते ही बन रही है. इन पक्षियों को देखने के बाद यकीनन आप भी कहेंगे कि ईश्वर ने इन्हें बड़ी ही फुर्सत से बनाया और इनका प्राकृतिक श्रृंगार किया है. आप देख सकते हैं कि दो पक्षी एक साथ दिखाई दे रहे हैं. पीले-काले और नीले रंग के इन पक्षियों के सिर पर गजब की छतरी जैसी टोपी बनी हुई है. इनके गर्दन, पेट और पंख वाले हिस्से को जैसे लगता है कि गहनों से सजाया गया है.
इनकी मन मोहने वाली सुंदरता को देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये कितने अद्भुत हैं और आपने पहले कभी ऐसे पक्षी नहीं देखे हैं. इस वीडियो को @narpat_rat18280 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ईश्वर ने इन्हें पूरी फुर्सत में बनाया होगा. अगर आपके पास प्रशंसा के दो शब्द हो तो इनके लिए जरूर लिखें. #प्राकृतिक श्रृंगार. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 246k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बारिश से बच्चों को बचाने के लिए मां पक्षी ने किया ऐसा काम, वीडियो देख आप भी करेंगे सलाम
क्या अपने पहले कभी देखे हैं इतने खूबसूरत पक्षी?
ईश्वर ने इन्हें पूरी फुर्सत में बनाया होगा ☺️🙏
अगर आपके पास प्रशंसा के दो शब्द हो तो इनके लिए जरूर लिखें ☺️#प्राकृतिक श्रृंगार pic.twitter.com/YYJ7YzWiK6
— ठाकुर साहब (@narpat_rat18280) November 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

