बच्चे के साथ बारिश में भीगते हुए सड़क से जा रही थी महिला, एक अजनबी शख्स ने छाता देकर की मदद (Watch Viral Video)
एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे के साथ भीगती हुई सड़क से गुजर रही होती है, जिसे देखने के बाद एक अनजान शख्स अपना छाता देकर उसकी मदद करता है.
Viral Video: आज के दौर में दूसरों के प्रति दयाभाव, सहायता करने की भावना बहुत कम ही देखने को मिलती है, क्योंकि लोग अपने आप में इतने व्यस्त होते हैं कि वो दूसरे के बारे में सोच ही नहीं पाते हैं. हालांकि इन सबके बावजूद दुनिया में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो इंसानियत (Humanity) के धर्म के सबसे ऊपर रखते हैं. इसी कड़ी में एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला (Woman) अपने बच्चे (Child) के साथ भीगती हुई सड़क से गुजर रही होती है, जिसे देखने के बाद एक अनजान शख्स अपना छाता (Umbrella) देकर उसकी मदद करता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर भीगते हुए तेजी से आगे बढ़ती है, जिसे हर कोई नजरअंदाज कर देता है, तभी सामने से एक अजनबी शख्स आता है और वो महिला को अपना छाता देकर उसकी मदद करता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज मूवमेंट नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- आइए दुनिया को दयालुता से बदलें...बरसात में अपने बच्चे को ले जा रही मां को एक आदमी अपना छाता देता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: झरने के नीचे खड़े होकर फोटो क्लिक करा रहा था कपल, दूर से टूर गाइड सिखाता दिखा पोज
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

