वायरल

Viral Video: झरने के नीचे खड़े होकर फोटो क्लिक करा रहा था कपल, दूर से टूर गाइड सिखाता दिखा पोज

एक बहुत मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल झरने के नीचे खड़े होकर फोटो क्लिक करवा रहा है, जबकि दूर खड़ा टूर गाउड उन्हें पोज सिखा रहा है.

Viral Video: झरने के नीचे खड़े होकर फोटो क्लिक करा रहा था कपल, दूर से टूर गाइड सिखाता दिखा पोज
कपल को पोज सिखाता टूर गाइड (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई मजेदार और फनी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं. इसी कड़ी में एक बहुत मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल झरने के नीचे खड़े होकर फोटो क्लिक करवा रहा है, जबकि दूर खड़ा टूर गाउड (Tour Guide) उन्हें पोज सिखा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टूर गाइड कपल को सिखा रहा है कि झरने के नीचे कौन-कौन से पोज में फोटो खिंचवाया जा सकता है. जैसे-जैसे टूर गाइड दूर से पोज बनाकर दिखाता है, कपल उसे नकल करता है और फोटो क्लिक करवाता है. इस वीडियो को Yammi नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- बाली में टूर गाइड सबसे अच्छे कंटेंट क्रिएटर हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- मैं वहां तुरंत जाना चाहता हूं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).