MP: टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी से की मारपीट, थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल
टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में, एक व्यक्ति को टोल बूथ पर महिला को थप्पड़ मारते और यहां पैसे देने से इनकार करने पर अन्य कर्मचारियों को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है.
Slapping Toll Plaza's Female Employee: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक टोल प्लाजा (Rajgarh Toll Booth) से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक व्यक्ति टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ टोल का भुगतान न करने को लेकर मारपीट (Man Slaps Female Employee At Toll) करने लगा. घटना शनिवार शाम की है.
राजगढ़ जिले के ब्यावरा-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में, एक व्यक्ति को टोल बूथ पर महिला को थप्पड़ मारते और यहां पैसे देने से इनकार करने पर अन्य कर्मचारियों को मारपीट (Ruckus At toll Booth) करते हुए देखा जा सकता है.
आरोपी कथित तौर पर एक भाजपा नेता का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है. वह बिना टोल चुकाए अपनी गाड़ी को पार करना चाहता था. जब बूथ के कर्मचारियों ने उससे पैसे मांगे तो वह झगड़ा करने लगा.
काफी देर तक चली यह पूरी घटना ब्यावरा-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा पर बूथ के अंदर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. राजगढ़ पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
Ruckus at toll booth in Rajgarh, Madhya Pradesh, controversy over not paying toll tax at booth, man slaps female employee at toll.#MadhyaPradesh #Rajgarh #CCTV pic.twitter.com/aL27VRNkBQ
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) August 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2022 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

