Mango Maggi Viral Video: महिला ने बनाई मैंगो मैगी, वीडियो देख लोगों ने दिए अजीबो-गरीब रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इन दिनों मैंगो मैगी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मैंगो मैगी को देखकर लोगों का दिमाग चकरा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर अजीबो-गरीब रिएक्शन दे रहे हैं.
Mango Maggi Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर अजीबो-गरीब फूड कॉम्बिनेशन के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें से कुछ व्यंजनों के फ्यूजन लोगों को पसंद आते हैं तो वहीं अधिकांश को लोग नकार देते हैं. अब जब गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है तो सोशल मीडिया पर इन दिनों मैंगो मैगी (Mango Maggi) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. मैंगो मैगी को देखकर लोगों का दिमाग चकरा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर अजीबो-गरीब रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला मैंगो ज्यूस डालकर पहले मैगी बनाती है, फिर उसमें आम के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर सर्व करती है.
इस वीडियो को thegreatindianfoodie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- गर्मी आ गई है अब मैंगो भी फेवरेट है और मैगी भी... क्यों ना दोनों साथ में हो जाएं. पेश है स्पेशल मैंगो मैगी... इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये देख के ही उल्टी जैसा हो रहा है, जाने लोग कैसे खाते होंगे, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- अरे यार आज कल लोग कैसी कैसी मैगी बनाने लग गए, पता नहीं कैसा टेस्ट होगा इसका, लेकिन ना तो इसमें कोल्ड ड्रिंक का टेस्ट आएगा और ना ही मैगी मसाला का टेस्ट आएगा. यह भी पढ़ें: Strawberry Energy Drink Maggi: स्ट्रॉबेरी एनर्जी ड्रिंक से शख्स ने बनाई मैगी, नेटीजंस ने कहा-'इसे फांसी दो'
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

