वायरल

GPS फॉलो करने के चक्कर में महिला ने समंदर में उतार दी कार, फिर जो हुआ... देखें हैरान करने वाला Viral Video

हवाई के कैलुआ-कोना में एक बंदरगाह में जीपीएस निर्देशों का पालन करते हुए महिला ने अपनी कार को समंदर में उतार दी. वायरल हो रहे वीडियो में नाविक दल महिलाओं बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

GPS फॉलो करने के चक्कर में महिला ने समंदर में उतार दी कार, फिर जो हुआ... देखें हैरान करने वाला Viral Video
महिला ने समंदर में उतारी कार (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: अधिकांश लोग गाड़ी चलाते समय सही रास्ते पर चलने के इरादे से जीपीएस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जीपीएस (GPS) को फॉलो करते समय दो लोगों के साथ दुर्घटना हो गई. एक रिपोर्ट के अनुसार, हवाई के कैलुआ-कोना में एक बंदरगाह में जीपीएस निर्देशों का पालन करते हुए महिला ने अपनी कार (Car) को समंदर (Sea) में उतार दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नाविक चालक दल गाड़ी में सवार दोनों महिलाओं को डूबने से बचाने की कोशिश कर रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं को कार की आगे की खिड़कियों से बाहर निकाला गया. रिपोर्ट्स की मानें तो कार सवार महिला बंदरगाह में एक टूर कंपनी को खोजते समय जीपीएस निर्देशों का पालन कर रही थी, तभी गलत मोड़ लेने पर उसकी गाड़ी समंदर में उतर गई. यह भी पढ़ें: Driverless Car Delivers Coffee: बिना ड्राइवर वाली कार ने कॉफी की डिलीवरी की, देखें हैरान कर देने वाला VIDEO

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Christie H (@thehutchess)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).