महिला ने एलियन की तरह दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म, लोगों के होश उड़ा रहा है यह Viral Video
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने एलियन जैसे बच्चे को जन्म दिया है. एलियन की तरह दिखने वाले बच्चे को देख लोगों के होश उड़ गए हैं.
Child Look Like Alien Viral Video: एक महिला जब अपने बच्चे को जन्म देती है तो बच्चे के साथ उसका भी दूसरा जन्म होता है. महिला अपने बच्चे को हर तकलीफ से बचाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन उस वक्त मां का कलेजा फट जाता है, जब उसका बच्चा अजीबो-गरीब बीमारी या किसी तकलीफ के साथ पैदा होता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला ने एलियन (Alien) जैसे बच्चे को जन्म दिया है. एलियन की तरह दिखने वाले बच्चे को देख लोगों के होश उड़ गए हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एलियन की तरह दिखने वाले बच्चे के चेहरे से लेकर उसका पूरा शरीर सफेद नजर आ रहा है. उसके शरीर को देखकर ऐसा लगता है, जैसे उसकी त्वचा सीमेंट से बनी हो और उसकी बॉडी पर कई क्रैक्स दिखाई दे रहे हैं. उसकी आंखें और मुंह लाल है. बच्चा न तो अपना मुंह पूरी तरह से बंद कर पा रहा है और ना ही अपनी आंखें खोल पा रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चा Harlequin ichthyosis नाम की एक आनुवांशिक बीमारी के साथ पैदा हुआ है, जिसका कोई इलाज मौजूद नहीं है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

